स्पोर्टस

दो दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट में टीम इलेवन बी रही विजेता

Share

 

खेल भावना खिलाड़ी का सर्वश्रेष्ठ गुण होता है- आरपी झाला

देवास। पुलिस परेड ग्राउंड पर दो दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इसमें इलेवन बी व इलेवन पार्क टीम के बीच में क्रिकेट मैच हुआ। इलेवन बी क्रिकेट टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की।

विजेता टीम के खिलाड़ियों को डॉ. आरपी झाला के मुख्य आतिथ्य में शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया। खिलाड़ियों की हौसला अफजाई करते हुए डॉ. झाला ने कहा खेल भावना खिलाड़ी का सर्वश्रेष्ठ गुण होता है। खिलाड़ी वहीं सर्वश्रेष्ठ होता है जो खेल भावना से खेले। खेल में जीत-हार एक अहम हिस्सा है। जब दो टीम खेलती है, तो किसी की जीत, तो किसी की हार निश्चित होती है, लेकिन यह भी कोई हार नहीं होती है। वह भी हमें कुछ सीखने का अवसर प्रदान करती है। इस अवसर पर सुनीलसिंह ठाकुर, डीएम पटेल, हिमांशु, लकी, अंशु चौधरी, पंकज ठाकुर, आदित्य थानदल, दीपक मालवीय, सत्येंद्र जी, रजनीकांत जी आदि उपस्थित थे।

Back to top button