क्राइम

आबकारी विभाग की कार्रवाई में अवैध शराब जब्त

Share

 

पुंजापुरा, पलासी सहित कई क्षेत्रों में सर्चिंग, 5 प्रकरण दर्ज

देवास। जिले में अवैध मदिरा के कारोबार पर शिकंजा कसते हुए आबकारी विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। कलेक्टर ऋतुराज सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत विभाग की टीम ने वृत्त बागली एवं कन्नौद क्षेत्र में दबिश देकर अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई की।

दल ने पुंजापुरा, पलासी, बोरखलिया एवं कांटाफोड़ क्षेत्र के ढाबों और संदिग्ध स्थानों पर सघन सर्चिंग अभियान चलाया। इस दौरान 60 पाव देशी मदिरा प्लेन तथा 13 कैन बीयर बरामद की गई। जब्त की गई सामग्री का अनुमानित मूल्य लगभग 6,060 रुपये बताया गया है। कार्रवाई के दौरान मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) के अंतर्गत कुल 5 प्रकरण दर्ज किए गए।

अभियान में आबकारी उप निरीक्षक प्रेम यादव, आबकारी आरक्षक राजेश जोशी, अरविंद एवं गीतेश की सक्रिय भूमिका रही। आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध मदिरा निर्माण, विक्रय और परिवहन करने वालों के खिलाफ इस प्रकार की सख्त कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

Back to top button