खेत-खलियान

स्वास्थ्य और सुरक्षा: प्रधानमंत्री फसल बीमा के 10 वर्ष पूर्ण होने पर कृषक स्वास्थ्य शिविर आयोजित

Share

 

देवास। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के 10 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर एसबीआई जनरल इंश्योरेंस कंपनी ने ग्राम पंचायत बड़ी चुरलाई स्थित मांगलिक भवन में कृषक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में बड़ी संख्या में किसानों ने स्वास्थ्य परीक्षण करवाया। कार्यक्रम के दौरान किसानों को फसल बीमा योजना की विस्तृत जानकारी भी प्रदान की गई। इस शिविर में चिकित्सकों की टीम द्वारा बीपी, शुगर, ब्लड आदि का परीक्षण किया गया। स्वास्थ्य परीक्षण के प्रति ग्रामीणों में विशेष उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री से सम्मानित कृषक एवं जन अभियान परिषद की समिति के अध्यक्ष धर्मेंद्रसिंह राजपूत ने कहा, कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना आर्थिक रूप से किसानों को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। उन्होंने सभी किसानों से अपील की कि वे योजना में अनिवार्य रूप से पंजीयन करवाएं, ताकि विपरीत परिस्थितियों में फसल नुकसान होने पर उन्हें आर्थिक सहायता मिल सके।

एसबीआई के प्रतिनिधि देवीशंकर भामसार ने किसानों को अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का वास होता है, इसलिए नियमित स्वास्थ्य परीक्षण आवश्यक है। साथ ही प्राकृतिक खेती अपनाने और समय-समय पर मिट्टी परीक्षण करवाने के लिए भी किसानों को प्रेरित किया।

कार्यक्रम में सरपंच प्रतिनिधि कुंदनसिंह बैस, सचिव रामबाबू पाटीदार, जन अभियान परिषद ब्लॉक अधिकारी नीलम सोनी, जनपद प्रतिनिधि विजयसिंह, प्रभाकर शिंदे, राजेश गुर्जर, विजय नागर सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी एवं स्कूली विद्यार्थी उपस्थित

Back to top button