धर्म-अध्यात्म

आभासी पटल आनन्द मार्ग जूम जागृति पर मनाया रेनासां यूनिवर्सल डे

Share

 

देवास। आनंद मार्ग प्रचारक संघ देवास के हेमेन्द्र निगम काकू ने बताया कि संस्था नृत्य संगीत कार्यक्रम आर यु डे ऑनलाइन मनाया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आचार्य रामेन्द्रानन्द अवधूत द्वारा दीप प्रज्वलन कर, व्यंजना दीदी के जयकार और कुन्ती दीदी के द्वारा शंखनाद से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। विशिष्ट अतिथि आचार्य ओंकारेश्वरानन्द अवधूत दादाजी थे।

इस अवसर पर प्रभात संगीत पर नृत्य की प्रस्तुति देकर प्रमा देव जयपुर, शान्वी कुमारी लुधियाना, अनामिका दीदी वाराणासी, उषा शाह मुंबई ने सबका मन मोह लिया। रत्नेश दादा, मीता दीदी, तनमय देव, नवल दादा, वीर-वीरा, प्रखर दादा, स्वपन दादा, सुंदरम दादा, किरण दीदी व अभिनव दादा ने प्रभात संगीत की प्रस्तुति से माहौल को अध्यात्म के रंग से रंगीन बना दिया। व्यंजना दीदी ने जाग जाग अब जाग जाग काव्य पाठ का गायन कर जोश भर दिया। आचार्य ओंकारेश्वरानन्द अवधूत जी ने नन्दन विज्ञान के गहन भावों को बताया। उसके बाद कीर्तन रत्नेश दादा का पूरा परिवार जागृति, वाणी, पूनम दीदी ने मिलकर किया फिर मिलित साधना के पश्चात भल्ला दादा ने गुरु पूजा की।

मुख्य अतिथि उद्बोधन में आचार्य रामेन्द्रानन्द अवधूत जी ने रू डे के विषय में बताते हुए कहा कि 25 जनवरी 1958 को महान दार्शनिक, आध्यात्मिक गुरु एवं सामाजिक क्रांतिकारी प्रभात रंजन सरकार उर्फ आनंदमूर्ति ने त्रिमोहन गांव में रिनोसा यूनिवर्सल पर पहला ऐतिहासिक वक्तव्य दिया था। उनका वह भाषण मानव इतिहास में एक निर्णायक मोड़ सिद्ध हुआ। उस ऐतिहासिक संबोधन में उन्होंने मानव समाज को जातिवाद, संप्रदायवाद, राष्ट्रवाद की संकीर्णता तथा सभी प्रकार की विभाजनकारी भावनाओं से ऊपर उठने का आह्वान किया था। आज भी उसकी प्रासंगिकता बनी हुई है। इसलिए हर वर्ष इस दिवस का आयोजन किया जाता है। कार्यक्रम की आयोजिका व्यंजना आनन्द रही। संचालन दिनेश दादा उदयपुर ने किया तथा आभार भल्ला दादा ने माना। उक्त जानकारी हेमेन्द्र निगम ने दी।

 

Back to top button