शिक्षा

शिक्षा, खेल और नवाचार में चमके सांदीपनि विद्यालय के सितारे, समारोह में किया सम्मान

Share

 

देवास। शासकीय सांदीपनि विद्यालय बालगढ़ में सत्र 2025-26 के दौरान शिक्षा, खेल एवं सहअकादमिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित करने हेतु पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।

समारोह में जिला, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर उपलब्धि हासिल करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। पुरस्कार वितरण समारोह प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अजय प्रकाश मिश्र, रोहित श्रीवास्तव सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण जिला जज, जिला शिक्षा अधिकारी हरिसिंह भारती एवं सहायक संचालक शिवनंदन प्रजापति के आतिथ्य में संपन्न हुआ। अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ कार्यक्रम का आरंभ हुआ। अतिथियों का स्वागत विद्यालय प्राचार्य देवेंद्र बंसल , प्रधानाध्यापक संजय पाटिल एवं स्टाफ सदस्यों द्वारा किया गया।

इस अवसर पर सत्र 2025 में कक्षा 12 वी में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों हर्षित पटेल (गणित संकाय 91%), नमीरा शेख (गणित संकाय 91%), अंशिका भावसार (जीव विज्ञान 90%) तथा कक्षा 10वीं में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थी पार्वती भगत (90%), शक्ति ठाकुर एवं रितेश यादव (94%) को पुरस्कृत किया गया।

राष्ट्रीय स्तर पर अपने विद्यालय का प्रतिनिधित्व करने वाले विद्यार्थियों में युग शर्मा एवं आरुषि राय (खो-खो), चंद्रिका प्रसाद यादव (नेट बॉल), कोमल असवाल (वॉलीबाल), तथा मानवी बैरागी (रोल बोल) राज्य स्तरीय खिलाड़ी के रूप में अभिराग सिंह (नेट बॉल), हर्षिता जाट (जूडो), आनंद मालवीय एवं हर्ष पारसनिया (वालीबॉल), पूजा चौधरी (रोप स्किपिंग), अंकुर मालवीय (कबड्डी), तथा प्रिया वर्मा (मिनी गोल्फ) को पुरस्कृत किया गया। ओवरऑल बेस्ट स्टूडेंट अवार्ड जतिन परमार एवं रिद्धिका विजयवर्गीय को प्राप्त हुआ।

पर्यटन क्विज में सोहन विजयवर्गीय, भाविका जोशी एवं पार्वती भगत को पुरस्कार प्राप्त हुआ। बायोडायवर्सिटी क्विज में गरिमा राजपूत, अर्पिता राय एवं दीपमाला होजगे ने अपनी जगह बनाई। सागर गौर एवं योगेश चौधरी ने ऑटोमोटिव नवाचार तथा आईटी नवाचार में तनिष्का सेन ने श्रेष्ठ स्थान प्राप्त किया। प्रार्थना सभा विशेष पुरस्कार धर्मपाल सिंह परमार तथा आनंद मालवीय को दिया गया।

वार्षिकोत्सव 2025 में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में साइंस क्विज, संस्कृत क्विज, वाद विवाद प्रतियोगिता, शुद्ध लेखन, निबंध लेखन, मेहंदी प्रतियोगिता ग्रीटिंग कार्ड मेकिंग प्रतियोगिता, सलाद सज्जा, रंगोली प्रतियोगिता, नृत्य प्रतियोगिता आदि के विजेताओं को भी पुरस्कारों से सम्मानित किया गया।
खेल प्रतियोगिताओं में लेमन रेस, ड्रिबलिंग बॉल, शतरंज बैडमिंटन, कबड्डी, योग, वॉलीबॉल इत्यादि गतिविधियों के विजेताओं को भी पुरस्कृत किया गया। विद्यालय के सर्वश्रेष्ठ हाउस का पुरस्कार व्हाइट हाउस को प्राप्त हुआ।

इस अवसर पर अपने उद्बोधन में मुख्य अतिथि श्री मिश्र (प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश देवास) ने कहा कि अनुशासन एवं नियमों का पालन विद्यार्थियों को सफलता की ओर ले जाता है। उन्होंने यातायात नियमों के पालन न करने की हानियां बताई। साथ ही नशे से दूर रहने एवं अच्छाइयों को अपनाने की प्रेरणा दी। प्राचार्य श्री देवेंद्र बंसल ने अपने स्वागत भाषण में विद्यालय की प्रमुख उपलब्धि पर रोशनी डाली। उन्होंने बताया किस प्रकार वर्ष 2024 -25 में 10वीं एवं 12वीं के बोर्ड परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहे एवं प्रत्येक छात्र-छात्राएं प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। इस उपलब्धि के लिए विद्यालय को मुख्यमंत्री मोहन यादव द्वारा 5 लाख रु. की राशि से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन प्रेरणा शर्मा, आयुषी पंड्या एवं डॉ अतुल शर्मा द्वारा किया गया। आभार प्रदर्शन स्वाति आवारे ने किया।

Back to top button