अग्नि दुर्घटनाओं से संबंधित एक दिवसीय आपदा प्रबंधन कार्यशाला आयोजित

देवास। अग्नि दुर्घटनाओं से संबंधित एक दिवसीय आपदा प्रबंधन कार्यशाला का आयोजन विक्रम सभा भवन में किया गया।
संयुक्त कलेक्टर श्रीमती अंशु जावला ने प्रशिक्षण कार्यक्रम की प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला। उन्होंने प्रतिभागियों को आपदा किट एवं प्रमाण-पत्र वितरित किए। कार्यशाला में सब इंस्पेक्टर फायर स्टेशन इन्दौर चरनसिंह राजपूत ने आग बुझाने की विभिन्न विधियों के बारे में जानकारी दी।

डिस्ट्रिक्ट कमाण्डेन्ट डॉ. मधु राजेश तिवारी ने आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 की सम्पूर्ण जानकारी दी। फायर ऑफिसर नगर निगम देवास अनुभव चन्देल ने अग्निशमन सम्बधित सम्पूर्ण उपकरणों के संबंध में जानकारी दी एवं प्रतिभागियों को प्रायोगिक अभ्यास भी कराया। अग्नि दुर्घटना के दौरान सीपीआर का महत्व व अभ्यास प्रशिक्षार्थियों को प्लाटून कमाण्डर रोहन रायकवार द्वारा कराया गया।
कार्यशाला में जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनीषा मिश्रा पुलिस, स्वास्थ्य विभाग, अग्निशमन और प्रशासन की टीम एनसीसी कैडेट्स, सिविल डिफेन्स वॉलेटियर, होमगार्ड व एसडीईआरएफ की टीम सम्मिलित हुई।




