धर्म-अध्यात्म

ब्रह्मा बाबा ने विश्वभर की अनेक आत्माओं को सादगी और उच्च विचारों का पाठ पढ़ाया- ब्रह्माकुमारी प्रेमलता दीदी

Share

 

देवास। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय कालानी बाग सेंटर में प्रजापिता ब्रह्मा बाबा का पुण्य स्मृति दिवस मनाया गया। जिले की मुख्य संचालिका ब्रह्माकुमारी प्रेमलता दीदी के सानिध्य में संस्था से जुड़े भाई-बहनों द्वारा प्रजापिता ब्रह्मा बाबा को श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।

मुख्य अतिथि बैंक नोट प्रेस के उप महाप्रबंधक अभिराजसिंह मीनल ठाकुर, समाजसेवी रामेश्वर जलोदिया व नरेंद्र मिश्रा थे। ब्रह्माकुमारी प्रेमलता दीदी ने कहा कि छोटी सी उम्र में ही ब्रह्मा बाबा के माता-पिता का देहांत हो गया। 60 वर्ष की आयु में उन्हें दुनियावी बातों से वैराग्य आने लगा तथा कई दिव्य साक्षात्कार होने लगे। जहां उन्हें एक अोर इस दुनिया का महाविनाश दिखा, दूसरी ओर उन्हें आने वाली सत्युगी स्वर्णिम सृष्टि का व परमात्मा का साक्षात्कार हुआ। वे ईश्वरीय कार्य में जुट गए। परमपिता परमात्मा की करामात को देखते हुए अपनी समस्त धन-संपत्ति मानव कल्याण में अर्पित कर दी। परमात्मा पिता उनके मुख कमल से नित्य नई ज्ञान लहरियां प्रवाहित करने लगे, जिनके बल से उनके जीवन में अभूतपूर्व परिवर्तन आए। विश्वभर की अनेक आत्माओं को सादगी, सच्चाई और ऊंचे विचारों का पाठ पढ़ाया।

दीदी ने आगे कहा कि जब देह रूपी वस्त्र का भान टूट जाता है और निरंतर आत्म स्थिति में टिक जाते हैं तो इच्छाएं सिमटने लगती हैं, इसलिए आत्मा को ही सजाने, संवारने और संपूर्ण बनाने में लग जाओ। इस शरीर को कितनी चित्तीयां लगी है, इसका क्या अभिमान करना, शरीर की सजावट में न जाना। इस अवसर पर ब्रह्माकुमारी ज्योति दीदी, अपुलश्री दीदी, दिनेश सांवलिया, उम्मेदसिंह राठौड, नारायण व्यास, सुनील भाई, विवेक भाई, बंसीलाल राठौर भाई, मंजू जलोदिया, प्रेमलता चौहान, कला तंवर, हेमा वर्मा बहन, एकता बहन, इंदिरा बहन व संस्था से जुड़े-बहन उपस्थित थे।

Back to top button