पता नहीं किस रूप में नारायण मिल जाए और जीवन की गाड़ी को पर लगा दे भरोसा रखें- आचार्य देवराज शर्मा

– मां चामुंडा सेवा समिति ने श्रीराम कथा के दौरान आचार्य देवराज शर्मा का किया स्वागत
देवास। श्री सूर्य विजय हनुमान मंदिर में 16 से 22 जनवरी तक महिला मंडल द्वारा आयोजित श्रीराम कथा के दौरान मां चामुंडा सेवा समिति द्वारा समिति संयोजक रामेश्वर जलोदिया के नेतृत्व में आयोजक महिला मंडल की विनीता व्यास, संतोष वर्मा, अनीता वर्मा, पं. गणेश दुबे एवं श्रीराम कथा का वाचन कर रहे आचार्य देवराज शर्मा का बैंक नोट प्रेस के उप महाप्रबंधक अभिराज सिंह मीनल ठाकुर के आतिथ्य में शाल-श्रीफल, पगड़ी, पुष्पमालाओं से आत्मीय स्वागत किया गया।
आचार्य देवराज शर्मा ने मां चामुंडा सेवा समिति के सेवा कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि मां चामुंडा सेवा समिति परमार्थ का जो कार्य कर रही है वह वंदनीय है। सेवा प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य होता है। किसी भी दीन-दुखी जरूरतमंद की सेवा मानव कल्याण में आगे आकर सहायता करें, सेवा करें यही मानव धर्म है और इसी से मानव मूल्यों की अवधारणाओं को साकार किया जा सकता है। पता नहीं किस रूप में नारायण मिल जाए और इस जीवन रूपी गाड़ी को भव से पर लगा दे। परमात्मा पर भरोसा रखें। अगर आपने कर्म अच्छे किए हैं तो गाड़ी पार लगा ही देगा। इस अवसर पर मां चामुंडा सेवा समिति के नरेंद्र मिश्रा, रामेश्वर जलोदिया, उम्मेदसिंह राठौड़, दिनेश सांवलिया, नारायण व्यास, मंजू जलोदिया, प्रेमलता चौहान, कला तंवर सहित सैकड़ों धर्मप्रेमी उपस्थित थे।




