क्राइम

आबकारी विभाग की कार्रवाई जारी

Share
  • वृत्त कन्नौद व खातेगांव में दर्ज किए 4 प्रकरण

देवास। जिले में लोकसभा निर्वाचन 2024 के मद्देनजर आबकारी विभाग द्वारा कलेक्‍टर ऋषव गुप्‍ता के निर्देशानुसार सहायक आबकारी आयुक्त मंदाकिनी दीक्षित के मार्गदर्शन में लगातार कार्रवाई की जा रही है।

इसके अंतर्गत वृत्‍त कन्नौद एवं खातेगांव की संयुक्त टीम ने वृत्त कन्नौद में कार्रवाई कर मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम में धारा 34(1) के तहत 4 प्रकरण पंजीबद्ध किए। कार्रवाई में कुल 40 लीटर हाथभट्टी मदिरा, 500 किलोग्राम महुआ लहान, 50 पाव देसी शराब जब्त की गई। जब्त सामग्री का बाजार मूल्‍य 61 हजार 500 रुपए है।

कार्रवाई में वृत्‍त प्रभारी आबकारी उप निरीक्षक कैलाश जामोद, विजय कुचेरिया, आरक्षक शंकरलाल परते, निहाल खत्री शामिल थे। आबकारी विभाग द्वारा जिले में इस प्रकार की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button