राजनीति
आर्थिक प्रकोष्ठ के सुनील पुरोहित ने किसान जन कल्याणकारी सुझाव भेजे

देवास। भाजपा की संभाग स्तरीय बैठक उज्जैन में आयोजित की गई। इसमें भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक सुनील पुरोहित ने भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रभात झा, पूर्व मंत्री जयंत मलैया, पूर्व महापौर आलोक शर्मा, इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव, पूर्व आईएएस कविंद्र कियावत की मौजूदगी में भाजपा मेनिफेस्टो के लिए किसान जन कल्याणकारी सुझाव भेजे।




