राजनीति

आप पार्टी ने ईद पर शहर काजी नुमान अहमद अशरफी का स्वागत किया

Share

भाईचारे, एकता और अखंडता के साथ मिलजुल कर रहे- प्रदेश उपाध्यक्ष सुनीलसिंह ठाकुर

देवास। आम आदमी पार्टी ने मुस्लिम भाइयों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर और भाईचारे के साथ ईद हर्षोल्लास के साथ मनाई।

प्रदेश उपाध्यक्ष सुनीलसिंह ठाकुर, जाकिर खान कार्यकारिणी जिला अध्यक्ष डॉ. आरपी झाला, जिला उपाध्यक्ष सलमान सदर, रवीना उपाध्याय, दीपक मालवीय, डॉ. सादिक शेख, फतेह मोहम्मद शेख, शकील शेख, सूरज राठौड़, सादिक खान, मकसूद शेख, त्रिलोक शुक्ला द्वारा शहर सीनियर शहर काजी नुमान अहमद अशरफी का पुष्पमालाओं से स्वागत कर एक-दूसरे से गले मिलकर देश में अमन चैन की शुभकामनाएं दी।

इस दौरान सुनीलसिंह ठाकुर ने देश में एकता और अखंडता के लिए सभी को मिलजुल कर और भाईचारे के साथ रहने की बात कही। जहां एकता नहीं वह खंड-खंड हो जाता है। चाहे परिवार हो या देश हो एकता से ही हम मजबूत होंगे। यह जानकारी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष सलमान सदर ने दी।

 

Back to top button