आध्यात्मिक उन्नयन का संदेश लेकर हुआ आनंद मार्ग योग साधना शिविर

– उज्जैन में तीन दिवसीय संभागीय सेमिनार में शामिल हुए विभिन्न जिलों के मार्गीगण, भारतीय दर्शन पर हुआ गहन विमर्श
देवास। आध्यात्मिक उन्नयन का संदेश लेकर उज्जैन में आनंद मार्ग योग साधना का तीन दिवसीय संभागीय सेमिनार हुआ। इसमें विभिन्न जिलों के मार्गीगण शामिल हुए। सेमिनार में भारतीय दर्शन पर गहन विमर्श हुआ।
सेमिनार 11 से 13 जुलाई तक हुआ। देवास, उज्जैन, इंदौर, नागदा, भोपाल, सोनकच्छ, सीहोर आदि जगहों के मार्गीगण हेमेन्द्र निगम काकू, अरविंद सुगंधी, दिनेश कौशिक, अशोक वर्मा ने शिविर का लाभ लिया।
डॉ. अशोक शर्मा भुक्तिप्रधान ने बताया, कि सामाजिक व आध्यात्मिक एवं योग दर्शन पर सेमिनार एवं योग साधना शिविर का आयोजन साईनाथ धर्मशाला नानाखेड़ा उज्जैन में किया गया। शिविर का प्रारंभ बाबा नाम केवलम् सिद्ध महामंत्र अखंड कीर्तन, मिलित योग साधना, प्रभात संगीत के द्वारा किया गया। सेमिनार में आनंद मार्ग प्रचारक संघ केंद्रीय प्रशिक्षक आचार्य सुस्मितानंद अवधूत मुख्य प्रवक्ता एवं प्रशिक्षक के रूप में रहे।
आनंद मार्ग सेमिनार में भारतीय आध्यात्मिक दर्शन से निर्धारित विषय मानव शरीर एक जैविक यंत्र इसके नियंत्रक ईश्वर, प्राण धर्म आदि दार्शनिक विषयों के माध्यम से मनुष्य के जीवन में चारित्रिक आचरणगत नैतिक उत्थान कैसे किया जाए इसका प्रशिक्षण भारतीय दर्शन में दिए गए व्यवहारिक पक्षों के द्वारा दिया गया।
यह जानकारी आनंद मार्ग शाखा के प्रवक्ता आचार्य शांतव्रतानंद अवधूत द्वारा दी गई।
इस सेमिनार में भोपाल से अपने टीम के साथ आचार्य हरसमयानंद अवधूत, राजगढ़ से आचार्य मुक्तगुनानंद अवधूत, भोपाल सर्किल के इंचार्ज आचार्य सुभद्रानंद अवधूत, सेवा धर्म मिशन से और विमान वेलफेयर डिपार्टमेंट अध्यक्ष दीदी अवधुतिका आनंद अनुरक्ति आचार्या और ब्रह्मचारिणी मन्द्रिता आचार्या उपस्थित रहे। प्रवचन का समय प्रातः 10 से 12 बजे तक, दोपहर 3 से 5 बजे तक रहा। रात्रि में धर्मशास्त्र चर्चा भी की गई।



