• Mon. Aug 11th, 2025

    सावन सोमवार को वितरित होंगे भगवान शिव के कल्याणकारी महामंत्र से सुसज्जित पत्रक

    ByNews Desk

    Jul 13, 2025
    Shivji
    Share

     

    देवास। श्रावण मास में भगवान भोलेनाथ की आराधना अपने परम चरम पर होती है। यह माह स्वयं महादेवजी को समर्पित है और इस दौरान की गई भक्ति, जप, तप, आराधना शीघ्र फलदायी मानी जाती है।

    इसी भाव से भक्तों को शिव कृपा का अमूल्य प्रसाद देने के लिए नगर के भजन गायक संजयकुमार जैन ‘लख्खाजी’ एक विशेष पहल लेकर आए हैं।

    उन्होंने बताया कि शिव पुराण में कहा गया है, कि मंत्रोच्चारण मात्र से जीवन में शुभता का संचार होता ही है और समस्त विघ्न बाधाएं स्वतः दूर हो जाती हैं। देवाधिदेव महादेव शिवजी अत्यंत सरल और अति शीघ्र ही प्रसन्न होने वाले देवो के देव महादेव हैं, और सावन में उनके मंत्रों का जाप करना साधकों के लिए विशेष कल्याणकारी होता है।

    महाप्रसाद के रूप में शिव मंत्रों का वितरण-
    लख्खाजी ने बताया, कि उन्हें वर्षों पूर्व दिव्य शिव मंत्रों का अति दुर्लभ प्रसाद प्राप्त हुआ, जिसने उनके जीवन की दिशा ही बदल दी। अब वे इसे जन-जन तक पहुँचाने का शुभ संकल्प लेकर चल रहे हैं। इसी क्रम में इस सावन के प्रत्येक सोमवार को वे श्रद्धालुओं को मुफ्त में महामंत्रों के पत्रक वितरित करेंगे।

    इस पुण्य कार्य का उद्देश्य है अधिक से अधिक श्रद्धालु शिव कृपा से लाभान्वित हों और जीवन में सुख, शांति व समृद्धि प्राप्त करें।

    श्रद्धालु प्रत्येक सोमवार सायं सात बजे से एमजी रोड स्थित पिपली बाजार चौराहा पर श्री पिपलेश्वर महादेव मंदिर, बजरंगपुरा में उपस्थित होकर यह दिव्य महाप्रसाद प्राप्त कर सकते हैं।
    जो भी इस महाप्रसाद को प्राप्त करना चाहता है, वह भजन गायक संजयकुमार जैन ( लख्खाजी ) से सीधे संपर्क कर सकता है।

    यह अवसर दुर्लभ है सावन में शिव मंत्रों का जप और पुण्य दोनों एक साथ प्राप्त करने का। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय किसान यूनियन सूर्यवंशी के प्रदेश अध्यक्ष सपना भरोसिया एवं संगठन के सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।