क्राइम

देवास में पटवारी को 12 हजार रुपए रिश्वत लेते पकड़ा

Share

देवास। ईओडब्ल्यू की टीम ने एक पटवारी को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा।
पटवारी बाबूलाल पांचाल ने जमीन बंटाकन के नाम पर फरियादी से 20 हजार रुपए की मांग की थी। मंगलवार को शेष 12 हजार रुपए लेते हुए पटवारी को उसके निवास स्थल पर पकड़ा गया। पटवारी हल्का मिर्जापुर में पदस्थ पटवारी ने फरियादी बसंतीलाल पटेल से 20 हजार की रिश्वत मांगी थी। आरोपी पटवारी किसान से 8 हजार रुपए पहले ले चुका था। ईओडब्ल्यू की यह कार्रवाई कुशाभाऊ ठाकरे स्टेडियम के नजदीक निवास पर की गई है। पटवारी कुछ ही महीनों में सेवानिवृत्त होने वाला था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button