प्रशासनिक

अवैध उत्खनन/परिवहन पर दो जेसीबी मशीन, एक डम्पर व दो ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त

Share

 

देवास/टोंकखुर्द (विजेन्द्रसिंह ठाकुर)। कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने निर्देशानुसार जिले में खनिज के अवैध उत्खनन, परिवहन करने वालों पर लगातार कारवाई की जा रही है।

खनिज विभाग की कार्रवाई

इसी कड़ी में मंगलवार को खनिज विभाग ने अवैध उत्खन्न एवं परिवहन पर कार्रवाई करते हुए दो जेसीबी मशीन, एक डंपर एवं दो ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त किए।

खनिज अधिकारी रश्मि पाण्डेय ने बताया कि खनिज विभाग की टीम द्वारा ग्राम नावदा-टोंकखुर्द की पहाड़ी पर अवैध उत्खनन करते हुए एक जेसीबी मशीन और ट्रैक्टर ट्रॉली को जब्त कर थाना टोंकखुर्द की अभिरक्षा में रखा गया।

सोनकच्छ के बीसाखेड़ी से शासकीय भूमि पर एक जेसीबी मशीन, डम्पर और रेत की ट्रैक्टर
ट्रॉली को जब्त कर थाना सोनकच्छ की अभिरक्षा में रखा गया गया।

उन्होंने बताया कि उक्त वाहनों के मालिक/वाहन चालक के विरुद्ध मध्य प्रदेश खनिज अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।

Back to top button