आपका शहरदेवास

जामगोद ग्राम पंचायत में हुआ झंडावंदन

Share


देवास। ग्राम पंचायत जामगोद में सरपंच रेखा नितिन राठौड़ एवं उपसरपंच आमना बी ने झंडावंदन किया। सभी ग्रामवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर अतिथि के रूप में दुलेसिंह पटेल, जीवनसिंह, राज दरबार उपस्थित थे। अतिथियों ने आजादी का महत्व बताते हुए कहा कि बड़े संघर्ष के बाद हमें आजादी मिली है। हम सभी को देश की उन्नति में सदैव कार्य करना चाहिए। इस अवसर पर चंदरसिंह पटेल, हाकिम भाई फौजी, कपिल राजपूत, रईस खान सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button