ऑपरेशन त्रिनेत्रम का कमाल: 48 घंटे में कार चोरी का आरोपी गिरफ्तार, CCTV से खुली पोल

– पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चोरी गई कार बरामद
भौंरासा (मनोज शुक्ला)। देवास पुलिस के “ऑपरेशन त्रिनेत्रम” ने एक बार फिर अपनी ताकत साबित कर दी। पीपलरावां थाना क्षेत्र से चोरी हुई वैगनआर कार के मामले में पुलिस ने महज 48 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर कार बरामद कर ली। कैमरों और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से आरोपी तक पहुंची पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की क्षेत्र में जमकर सराहना हो रही है।
बाइक एवं पशु चोरी करने वाले संगठित गिरोह के 6 सदस्य गिरफ्तार
जानकारी के अनुसार 13 मई को फरियादी अर्जुन धाकड़ निवासी पीर पाड़ल्या थाना पीपलरावां ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी वैगनआर कार अज्ञात बदमाश चोरी कर ले गए हैं। मामले में पुलिस ने धारा 303(2) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की।
कार इंश्योरेंस सस्ता कैसे लें?*
थाना प्रभारी निरीक्षक अनीता सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने “ऑपरेशन त्रिनेत्रम” के तहत लगे CCTV कैमरों और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान की। पुलिस ने आरोपी केवल यादव (35 वर्ष) निवासी ग्राम डकाच्या को गिरफ्तार कर चोरी की कार बरामद कर ली। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया।
सेकंड हैंड कार खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान
इन पुलिसकर्मियों की रही अहम भूमिका
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अनीता सिंह, सउनि रवि वर्मा, प्रआर ब्रजेन्द्र मालवीय, महेन्द्र राव, जितेन्द्र तोमर, भूपेन्द्र सिंह, मन्नूलाल एवं दीपक राजपूत की सराहनीय भूमिका रही।




