धर्म-अध्यात्म

क्षिप्रा में श्री शनिदेव मंदिर पर भंडारा

Share

 

महाआरती के बाद श्रद्धालुओं को वितरित होगी भोजन प्रसादी

क्षिप्रा (राजेश बराना)। देवास जिले के क्षिप्रा स्थित हाट बाजार क्षेत्र में विराजित चमत्कारी नवग्रह श्री शनिदेव महाराज मंदिर पर हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी मंगलवार को भोजन प्रसादी भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन को लेकर मंदिर परिसर में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और श्रद्धालुओं में उत्साह देखा जा रहा है।

पंडित बच्ची जोशी ने बताया कि भंडारा धार्मिक आस्था और सामाजिक सद्भाव का विशेष आयोजन होता है, जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों के लिए प्रसादी की व्यवस्था की जाती है। उन्होंने बताया कि श्री शनिदेव महाराज की कृपा प्राप्त करने के उद्देश्य से इस प्रकार के आयोजन विशेष पर्वों, शनिवार, शनि अमावस्या और शनि जयंती जैसे अवसरों पर किए जाते हैं।

महाआरती के बाद शुरू होगा भंडारा-
जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम 5 बजे श्री शनिदेव महाराज की महाआरती आयोजित की जाएगी। इसके बाद भोजन प्रसादी भंडारे की शुरुआत होगी, जिसमें श्रद्धालुओं को पूड़ी, सब्जी, हलवा और अन्य प्रसाद वितरित किया जाएगा। साथ ही भगवान शनिदेव को काले तिल, उड़द की दाल और खिचड़ी का विशेष भोग भी अर्पित किया जाएगा।

मंदिर समिति और पंडित बच्ची जोशी ने क्षेत्र के श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर भंडारे में शामिल होने एवं प्रसादी ग्रहण करने की अपील की है। आयोजन को लेकर मंदिर परिसर को आकर्षक रूप से सजाया गया है और भक्तों के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई।

Back to top button