देवास

भीषण गर्मी में रात को हो रही बिजली गुल, मच्छरों और उमस से ग्रामीण परेशान

Share

सिरोल्या (अमर चौधरी)। जिला मुख्यालय से करीब 17 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम सिरोल्या सहित आसपास के गांवों में पिछले आठ दिनों से लोड शैडिंग के नाम पर रात के समय लगातार बिजली गुल हो रही है।

भीषण गर्मी के बीच अलग-अलग समय पर आधे घंटे से लेकर एक घंटे तक बिजली बंद रहने से ग्रामीणों का हाल बेहाल हो गया है।

ग्रामीणों का कहना है कि किसी दिन रात 10 बजे, तो किसी दिन 12 बजे और कई बार देर रात 3:30 बजे तक बिजली बंद कर दी जाती है। इससे बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे ज्यादा परेशानी उठानी पड़ रही है। बिजली बंद होते ही उमस और मच्छरों का प्रकोप बढ़ जाता है, जिससे लोगों की नींद तक पूरी नहीं हो पा रही।

40 डिग्री तापमान में बढ़ी परेशानी-
ग्रामीण मुकेश बंदावाले ने बताया कि इस समय तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है। ऐसे में रात की बिजली कटौती लोगों के लिए मुसीबत बन गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि शासन द्वारा 24 घंटे बिजली देने के निर्देश होने के बावजूद बिजली कंपनी मनमानी कर रही है।

बिजली कटौती की शिकायत मिलने पर आधी रात को निरीक्षण करने पहुंचे ऊर्जा मंत्री श्री तोमर

जब लोड नहीं तो कटौती क्यों?
वहीं कमल चौधरी ने कहा कि वर्तमान में न कृषि मोटरों का अतिरिक्त लोड है और न ही किसी अन्य उपकरणों का दबाव, फिर भी ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार बिजली कटौती करना समझ से परे है।

किशनगढ़ में ट्रांसफार्मर जलने से बिजली गुल, ग्रामीण परेशान

सुतारखेड़ा के पवन चौधरी, सुभाष चौधरी, रामअवतार चौधरी और संदीप चौधरी सहित कई ग्रामीणों ने जल्द समस्या का समाधान करने की मांग की है।

इधर, स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी बिजली विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा कर समस्या के शीघ्र निराकरण की मांग की है। अधिकारियों ने भरोसा दिलाया है कि मामले से वरिष्ठ स्तर पर अवगत कराया जा रहा है।

जिम्मेदारों ने क्या कहा?

वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत करा रहे
बिजली वितरण केंद्र सिरोल्या के जेई नरेंद्र बेले ने बताया कि लोड शैडिंग की समस्या को वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचाया जा रहा है।

शेड्यूल पहले से तय नहीं आता-
वहीं बिजली विभाग देवास ग्रामीण के डीई मोहम्मद अनस सिद्दिकी ने कहा, कि लोड शैडिंग का शेड्यूल पहले से तय होकर नहीं आता। आधे या एक घंटे पहले निर्देश मिलते हैं कि किन फीडरों पर लोड शेडिंग करनी है। इसके बाद ही बिजली बंद की जाती है। उन्होंने कहा कि कटौती करना स्थानीय स्तर पर उनके प्रावधान में नहीं है।

देवास में बिजली व्यवस्था पर बड़ा फोकस, MD ने बैठक में कहा- गुणवत्ता से बिजली सप्लाई करें

Back to top button