देवास

भीषण गर्मी में बिजली व्यवस्था संभालने में जुटा विभाग

Share

 

– देवास के सीनियर जोन में हाईलोडेड ट्रांसफार्मरों की अर्थिंग पर डलवाया पानी

– सप्लाई बाधित होने की समस्या कम करने का प्रयास

देवास। भीषण गर्मी और लगातार बढ़ रहे बिजली लोड के बीच शहर में निर्बाध विद्युत सप्लाई बनाए रखने के लिए बिजली विभाग द्वारा विशेष प्रयास किए जा रहे हैं।

तपती गर्मी में जान जोखिम में डालकर कैसे काम करते हैं बिजलीकर्मी? पढ़ें ये खास रिपोर्ट

इसी कड़ी में सीनियर जोन देवास क्षेत्र के हाईलोडेड ट्रांसफार्मरों की अर्थिंग पर टैंकर के माध्यम से पानी डलवाया गया, ताकि ट्रांसफार्मरों पर बढ़ते तापमान और ओवरलोड का असर कम किया जा सके।

बिजली विभाग के अधिकारियों के अनुसार गर्मी के मौसम में बिजली की मांग तेजी से बढ़ जाती है। ऐसे में ट्रांसफार्मरों पर अत्यधिक लोड आने से केबल जलने, फेस उड़ने और सप्लाई बाधित होने जैसी समस्याएं सामने आती हैं। इन समस्याओं को कम करने और उपभोक्ताओं को uninterrupted सप्लाई देने के उद्देश्य से यह व्यवस्था की गई।

देवास में सड़क चौड़ीकरण के बीच गिरे पोल और टूटी केबल, देर रात तक चला मरम्मत कार्य बिजलीकर्मियों के परिश्रम पर ख़बर

ट्रांसफार्मरों का तापमान नियंत्रित करने की कवायद-
जानकारी के मुताबिक लगातार गर्म हो रहे ट्रांसफार्मरों की अर्थिंग सूखने लगती है, जिससे तकनीकी खराबी की संभावना बढ़ जाती है। इसे देखते हुए विभाग द्वारा टैंकर से पानी डलवाकर अर्थिंग को ठंडा और प्रभावी बनाए रखने का प्रयास किया गया।

गर्मी में बढ़ा बिजली का लोड-
अधिकारियों का कहना है कि इन दिनों कूलर, एसी और अन्य विद्युत उपकरणों के अधिक उपयोग के कारण बिजली खपत लगातार बढ़ रही है। ऐसे में ट्रांसफार्मरों पर दबाव बढ़ने से कई बार तकनीकी फॉल्ट की स्थिति बन जाती है।

बिजली कंपनी के असली योद्धा: नाव से तालाब के बीच पहुंचकर बहाल की सप्लाई

उपभोक्ताओं को राहत देने की कोशिश-
सीनियर जोन प्रभारी पीके जैन का कहना है कि इससे केबल जलने और फेस उड़ने जैसी घटनाओं में कमी आएगी तथा उपभोक्ताओं को बेहतर और निर्बाध बिजली सप्लाई मिल सकेगी। विभाग की टीमें लगातार मॉनिटरिंग कर रही हैं ताकि गर्मी के दौरान बिजली व्यवस्था सुचारु बनी रहे।

बिजली बिल नहीं भरने वालों पर सख्त कार्रवाई, सुबह-सुबह घर पहुंच रही टीम

Back to top button