राज्य

कोलार बांध के गेट खोले जाने संबंधी जानकारी

Share

सीहोर। कोलार परियोजना अंतर्गत कोलार बांध वीरपुर का जलस्तर बढकर 458.42 मीटर हो गया है तथा जलस्तर में लगातार बढोतरी हो रही है।

कोलार नहर संभाग की कार्यपालन यंत्री हर्षा जैनवाल ने जानकारी दी कि कोलार बांध का लेवल 458.70 मीटर होने के बाद किसी भी समय बांध के गेट खोले जा सकते हैं। साथ ही आमजन को सूचित किया गया है कि कोलार नदी से प्रभावित होने वाले तटीय क्षेत्रों में किसी भी प्रकार की गतिविधियां न करें तथा सुरक्षित स्थानों पर चले जाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button