देवास

डीएसपी किरण शर्मा का किया अभिनंदन

Share

देवास। उप पुलिस अधीक्षक किरण शर्मा को केंद्रीय गृह मंत्रालय पदक अप्रैल माह में प्रदान किया जाएगा। नगर के कर्तव्य परायण एवं मिलनसार व्यक्तित्व के धनी श्री शर्मा की इस उपलब्धि पर स्वच्छता ब्रांड एंबेसेडर एवं शासकीय माध्यमिक विद्यालय महाकाल कॉलोनी के प्रधानाध्यापक महेश सोनी तथा स्वच्छ भारत मिशन के शाहनवाज खान द्वारा पुष्पगुच्छ देकर अभिनंदन किया गया। श्री शर्मा ने विभिन्न पदों पर रहकर कर्तव्य निष्ठा से कार्य किया और उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए इस सर्वोच्च पदक हेतु उनका चयन किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button