25वीं बार बाबा अमरनाथ के दर्शन के लिए दल रवाना, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

देवास। शहर से प्रतिवर्ष बाबा अमरनाथ के दर्शन हेतु अलंकार चौराहा से दिनेश कुमार पांडे के नेतृत्व युवा एवं अन्य लोग में जाते रहे हैं।
25वीं बार शुक्रवार को श्री पांडे के नेतृत्व में युवा साथी बाबा अमरनाथ के दर्शन हेतु रवाना हुए। इसके पूर्व कांग्रेस नेता संतोष मोदी के नेतृत्व में अलंकार चौराहे पर सभी दर्शनार्थियों का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया गया।
सभी उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दर्शनार्थियों से अनुरोध किया कि वह बाबा अमरनाथजी से शहर के लोगों की खुशहाली के लिए प्रार्थना करें।
इस अवसर पर शहर कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष सुधीर शर्मा, पोपसिंह परिहार, पार्षद प्रतिनिधि राहुल पवार, प्रवक्ता चंद्रपालसिंह सोलंकी, प्रमोद सुमन, संतोष सिंह बैस, अब्दुल राऊफ़, कमलेश लालवानी, हेमंत चावला, हरीश छाबड़िया, विजय तिवारी सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोग उपस्थित थे।




