धर्म-अध्यात्म

सेवा कार्यों में अग्रणी समाजसेवियों का संतों के सानिध्य में किया सम्मान

Share

 

– नवरात्रि में मां चामुंडा सेवा समिति का 42 वर्षों से जारी है सेवा पंडाल

देवास। नवरात्र के पावन अवसर पर मां चामुंडा सेवा समिति द्वारा सेवा कार्यों में अग्रणी समाजसेवियों का संतों के सानिध्य में सम्मान किया गया। इस दौरान वर्षों से निस्वार्थ सेवा में जुटे समाजसेवियों का शाल, श्रीफल एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर अभिनंदन किया।

मां चामुंडा के दरबार में नवरात्र पर्व के दौरान सेवा कार्यों में सक्रिय समाजसेवियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में संत पूर्णानंद जी महाराज के सानिध्य में यज्ञाचार्य पंडित देवीशंकर तिवारी द्वारा विधिवत मंत्रोच्चार के साथ समाजसेवी सुरेश गांधी, रेखा आलोक गांधी एवं स्वर्णालता प्रतापसिंह मेहता (इंदौर) का शाल, श्रीफल, पगड़ी, मां की चुनरी एवं पुष्पमालाओं से सम्मान किया गया।

समिति संयोजक रामेश्वर जालोदिया ने बताया कि सम्मानित समाजसेवी वर्षभर विभिन्न सेवा कार्यों में सक्रिय रहते हैं। वे नवरात्र के अलावा भी दिव्यांगजनों की सहायता, शीतकाल में जरूरतमंदों को कंबल वितरण सहित कई सामाजिक कार्यों में योगदान दे रहे हैं।

42 वर्षों से जारी सेवा परंपरा-
मां चामुंडा सेवा समिति द्वारा विगत 42 वर्षों से नवरात्र के दौरान सेवा पंडाल लगाया जा रहा है। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मां तुलजा भवानी एवं मां चामुंडा के दर्शन के लिए पहाड़ी पर पहुंचते हैं, जिन्हें समिति द्वारा विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं।

श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्थाएं-
समिति द्वारा सीढ़ी मार्ग स्थित उदासीन मठ पर लगाए गए सेवा पंडाल में प्रतिदिन यज्ञ-हवन, कन्या भोज एवं फरियाली ठंडी छाछ का वितरण किया जा रहा है। यज्ञाचार्य पंडित देवीशंकर तिवारी के आचार्यत्व में धार्मिक अनुष्ठान नियमित रूप से संपन्न हो रहे हैं।

इस पुण्यमय कार्य में समाजसेवी रामचरण यादव, चंद्रभान नानवानी, प्रतापसिंह मेहता, उम्मेदसिंह राठौड़, राजेश गोस्वामी, नारायण व्यास, दिनेश सांवलिया, चेतन सीताराम गुप्ता, एसके सोनी, रामेश्वर कारपेंटर, प्रज्ञा शुक्ला, मंजू जलोदिया, प्रेमलता चौहान, दुर्गा व्यास, सुधा सोलंकी, कला तंवर, समिति के समस्त पदाधिकारी, समाजसेवी निरंतर सेवा कार्यों में लगे हुए हैं।

 

Back to top button