शिक्षा

science exhibition विज्ञान प्रदर्शनी में बाल वैज्ञानिक बनाकर लाए उत्कृष्ट मॉडल

Share

देवास। राज्य शिक्षा केंद्र द्वारा बच्चों में विज्ञान व पर्यावरण के प्रति रुचि जाग्रत करने के उद्देश्य से विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया जाता है। नारायण विद्या मंदिर क्रमांक एक में देवास विकासखंड स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी आयोजित की गई। इसमें बाल वैज्ञानिकों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। अपनी मेहनत से कई तरह के मॉडल विद्यार्थियों ने बनाए। पर्यावरण, सौर ऊर्जा, सोलर सिस्टम, गणितीय एवं शारीरिक रचनाओं संबंधित कई मॉडल का यहां प्रदर्शन किया गया।

जन शिक्षक सहज सरकार ने बताया, कि यहां जूनियर व सीनियर वर्ग में तीन-तीन मॉडल चयनित होंगे। ये चयनित मॉडल जिला स्तरीय प्रदर्शनी में शामिल किए जाएंगे। जिला स्तरीय प्रदर्शनी 29 जनवरी को आयोजित की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button