33 केवी ट्रांसफार्मर शिफ्टिंग के कारण देवास में जल वितरण प्रभावित, जानिए आपके क्षेत्र का अपडेट

इन इलाकों में बुधवार को होगी पानी की सप्लाई
देवास। शहरवासियों के लिए जरूरी खबर है। नगर निगम जलप्रदाय विभाग ने जानकारी दी है कि 19 मई मंगलवार को क्षिप्रा प्लांट पर 33 केवी ट्रांसफार्मर शिफ्टिंग कार्य के चलते सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक विद्युत शटडाउन रहेगा।
इसके कारण शहर के कई क्षेत्रों में मंगलवार शाम होने वाला जल वितरण प्रभावित रहेगा और अब पानी की सप्लाई बुधवार को टंकियां भरने के बाद की जाएगी। निगम ने नागरिकों से पानी का उपयोग सावधानीपूर्वक करने की अपील की है।
महापौर ने ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ का किया शुभारंभ, तालाब पर श्रमदान कर दिया स्वच्छता का संदेश
नगर निगम जलप्रदाय विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार दिनांक 19 मई को मंगलवार को विद्युत विभाग से प्लांट पर 33 केवी का ट्रांसफार्मर शिफ्ट किया जाना है। इस हेतु सुबह समय 9 से रात्रि 9 तक शटडाउन लिया गया है। जिस कारण शहर में जल वितरण समय पर नही होकर क्षिप्रा प्लांट पर विघुत लाइट सप्लाई की स्थिति के अनुसार टंकी भरने के उपरांत किया जाएगा।
शहर में शुद्ध पेयजल को लेकर नगर निगम की सख्त सतत निगरानी
19 मई मंगलवार को आवास नगर, तुलजा विहार, बामनखेड़ा, बजरंगबली नगर, संत रविदास नगर, देविकुलम, कालूखेड़ी क्षेत्र का जल वितरण शाम को नहीं होकर 20 मई बुधवार को टंकी भरने के उपरांत किया जाएगा।
सनसिटी टंकी क्षेत्र से होने वाला सप्लाय मंगलवार को नहीं होकर बुधवार को टंकी भरने के उपरांत किया जाएगा।
आनंद ऋषि नगर टंकी क्षेत्र का जल वितरण मंगलवार को नहीं होकर बुधवार को किया जाएगा।
बजरंग नगर टंकी क्षेत्र से होने वाला जल वितरण 19 मई की शाम को नहीं होकर 20 मई को किया जाएगा।
रानीबाग टंकी एवं उत्तम नगर टंकी क्षेत्र का जल वितरण मंगलवार को नहीं होकर बुधवार को टंकी भरने के उपरांत किया जाएगा।
आयुक्त दलीप कुमार ने वार्ड 17-18 का किया निरीक्षण, नालों-नालियों की सफाई तेज करने के निर्देश




