खेत-खलियान

युवा कृषक धर्मेंद्रसिंह राजपूत दूरदर्शन भोपाल पर

Share

– लाइव प्रश्नोत्तर कार्यक्रम में किसानों के प्रश्नों का देंगे जवाब
देवास। दूरदर्शन भोपाल के लाइव प्रश्नोत्तर कार्यक्रम में मध्यप्रदेश शासन से सम्मानित युवा कृषक धर्मेंद्रसिंह राजपूत शामिल होंगे। लाइव कार्यक्रम में वे किसानों द्वारा पूछे गए प्रश्नों के उत्तर देंगे और उनकी खेती से संबंधी समस्याओं का समाधान करेंगे। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण 18 सितंबर को शाम 6.30 बजे भोपाल दूरदर्शन से होगा।
दूरदर्शन पर होने वाले इस लाइव कार्यक्रम में किसान खेती से संबंधी प्रश्न पूछेंगे। उनका जवाब युवा कृषक राजपूत के साथ कृषि वैज्ञानिक करेंगे। उल्लेखनीय है, कि राजपूत इससे पूर्व भी दूरदर्शन के खेती-गृहस्थी से जुड़े कई कार्यक्रमों में शामिल हो चुके हैं। पूर्व में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं रासायनिक उर्वरक मंत्री से भी उनकी परिचर्चा हो चुकी है। राजपूत स्वयं मिश्रित एवं जैविक खेती करते हैं। जिले के किसानों को खेती से संबंधी सलाह भी देते हैं। उनका कहना है कि मिश्रित एवं जैविक खेती समय की मांग है। इससे खेती में नुकसान की आशंका कम होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button