ब्राह्मण समाज ने आईएएस संतोष वर्मा के खिलाफ मोर्चा खोला

– ज्ञापन सौंपकर की कड़ी कार्रवाई की मांग
सुंद्रेल-बिजवाड़ (दिनेशचंद्र पंचोली)। ब्राह्मण बेटियों के लिए कथित तौर पर अपमानजनक टिप्पणी करने वाले आईएएस अधिकारी संतोष वर्मा के खिलाफ क्षेत्र में जबरदस्त आक्रोश देखने को मिला। सुंद्रेल, बिजवाड़, हतनोरी, पानीगांव सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में समाजजन मंगलवार को बिजवाड़ चौकी पहुंचे और प्रभारी अजयसिंह डोड को राष्ट्रपति के नाम सामूहिक ज्ञापन सौंपा।
समाजजनों ने मांग की कि वर्मा के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज कर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए। साथ ही यह भी कहा गया कि वर्मा सार्वजनिक रूप से माफी मांगें, सरकार उन्हें निलंबित करे। चेतावनी दी गई कि यदि मांगें जल्द नहीं मानी गईं तो समाज उग्र आंदोलन करने को मजबूर होगा।
कौन-कौन रहे मौजूद-
ज्ञापन देने पहुंचे सैकड़ों लोगों में प्रमुख रूप से
सुंद्रेल सरपंच गिरधर पटाक, बिजवाड़ उप सरपंच प्रमोद व्यास, पूर्व सरपंच गोविंद पटेल, हतनोरी से सुरेश पटेल, ब्लॉक अध्यक्ष विजय बैरागी, शिक्षक संतोष पंचोली, शेखर तिवारी, अखिलेश पंचोली, ज्योतिषाचार्य शेखर पटाक, गणेश बैरागी, पं. गजेंद्र व्यास, कैलाश मुदगल, अनील पंचोली, लाला शुक्ला, बंटी पटेल, गोपाल पटाक, अलंकार व्यास, ब्रजमोहन व्यास, महेंद्र जोशी, अनंत शुक्ला, धीरज पटाक सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित थे।
ज्ञापन का वाचन गायत्री परिवार के दिनेशचंद्र पंचोली द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में समाज की ओर से आभार शिक्षक सत्यनारायण पंचोली ने व्यक्त किया।




