धर्म-अध्यात्म

खेड़ापति सरकार की प्रभात फेरी मार्ग पर सफाई व्यवस्था में लापरवाही पर महापौर ने सेवा समाप्ति व निलंबन की कार्रवाई की

Share

dewas news

स्वास्थ्य अधिकारी, सहायक स्वास्थ्य अधिकारी व दो उपयंत्रियों को दिए कारण बताओ सूचना पत्र

देवास। हनुमान अष्टमी के पर्व पर खेडापति मंदिर से निकली प्रभात फेरी में वार्ड 39 एवं 40 में स्थित तीन बत्ती चौराहे पर फैली गंदगी से प्रभात फेरी में शामिल श्रद्धालुओं को हुई पेरशानी व आक्रोश के दृष्टिगत महापौर गीता दुर्गेश अग्रवाल ने वार्ड क्रमांक 39 एवं 40 के दरोगाओं के निलंबन व सेवा समाप्ति की सख्त कार्रवाई की है। स्वास्थ्य अधिकारी, स्वच्छता निरक्षकों सहित जलप्रदाय विभाग व लोक निर्माण विभाग के उपयंत्रियों पर नाला निर्माण व जल वितरण में लापरवाही बरतने पर कारण बताओ सूचना पत्र जारी किए गए।

महापौर श्रीमती अग्रवाल ने बताया कि हनुमान अष्टमी पर्व पर खेड़ापति सरकार की निकलने वाली प्रभात फेरी पूर्व निर्धारित थी। प्रभात फेरी के मार्गों पर विशेष सफाई के निर्देश संबंधितों को दिए थे, परंतु तीन बत्ती चौराहे पर प्रभात फेरी के दौरान शामिल श्रद्धालुओं को परेशानी हुई, जिसमे निगम के संबंधित वार्ड दरोगाओं की जवाबदेही तय कर वार्ड 39 के दरोगा विकास सांगते पर निलंबन की कार्रवाई की गई तथा वार्ड 40 के विनियमित दरोगा अमर सांगते की सेवा समाप्त की गई।

साथ ही स्वास्थ्य अधिकारी जितेंद्र सिसौदिया व सहायक स्वास्थ्य अधिकारी भूषण पंवार संबंधित वार्ड स्वच्छता निरीक्षक विजय सांगते को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किए गए। इसके साथ ही लोक निर्माण विभाग, जलप्रदाय विभाग के उपयंत्रियों दिलीप मालवीय व राजेश कौशल को जल वितरण में पानी ओव्हरफ्लो होने, पानी की निकासी समय पर नहीं कराने पर कारण बताओ सूचना पत्र जारी किए गए। इसमें 24 घंटे में स्पष्टिकरण चाहे गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button