प्रशासनिक

नगरीय निकाय क्षेत्रों से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करें- कलेक्टर

Share

 

कलेक्टर ऋतुराज सिंह की अध्यक्षता में नगरीय निकायों की समस्याओं एवं निराकरण संबंधी बैठक आयोजित

देवास। कलेक्टर ऋतुराज सिंह की अध्यक्षता में जिले के नगरीय निकायों की समस्याओं एवं निराकरण संबंधी बैठक कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित हुई।

बैठक में जिला परियोजना अधिकारी स्मिता रावल, नगरीय निकायों के अध्यक्षगण, मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ), इंजीनियर सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित थे।

बैठक में कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि जिले में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करें, जहां पर अतिक्रमण हों उसे तुरंत हटाएं। उन्होंने कहा कि अतिक्रमण होने से जहां एक और नगर का सौंदर्यीकरण खराब होता है वहीं नगरों की आर्थिक उन्नति भी अवरूद्ध होती है। इसलिए सभी एकजुटता के साथ अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करें। उन्होंने निर्देश दिए कि मुख्य सड़क पर से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करें। अतिक्रमण हटाने एवं मुख्य सड़कों पर अतिक्रमण रोकने के पूरे प्रयास किए जाएं।

बैठक में कलेक्टर श्री सिंह ने नगरीय निकायों के अध्यक्षों की समस्याओं को एक-एक करके सुना तथा उनके निराकरण के लिए संबंधित सीएमओ एवं संबंधित एजेंसियों के प्रभारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नगरीय निकायों में रहने वाले नागरिकों को सभी प्रकार की सुविधा मिले। इसके लिए नगर परिषद एवं सभी नगरीय प्रशासनिक इकाई एकजूट होकर कार्य करें। एकजुट होकर कार्य करेंगे तो उसके सकारात्मक परिणाम भी मिलेंगे।

बैठक में कलेक्टर श्री सिंह को निकायों के अध्यक्षों ने विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि वर्तमान में पेयजल की समस्याएं सड़क निर्माण कार्य एवं अन्य निर्माण कार्यों से अवगत कराया। इसके साथ ही बगीचों के सौंदर्यीकरण, भवन निर्माण के कार्यों के बारे में जानकारी दी। इस पर कलेक्टर श्री सिंह ने समस्याओं के निराकरण के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए। कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि नगरीय निकायों के पार्क का सौंदर्यीकरण कर उन्हें डेवलप करें। बैठक में कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि अधिकारीगण मूल कार्यों पर विशेष ध्यान दें। नगर की सुदंरता बनाए रखने और उसे सुंदर बनाने का लक्ष्य बनाकर कार्य करें। गर्मी के मौसम में पेयजल की आपूर्ति के लिए कार्य योजना बनाकर कार्य करें।

बैठक में नगरीय निकायों के अध्यक्षों ने कलेक्टर श्री सिंह को रोड निर्माण, मुख्य मार्ग के निर्माण, स्कूल भवन निर्माण, नाला निर्माण सहित अन्य निर्माण कार्यों के संबंध में जानकारी दी। इस पर कलेक्टर श्री सिंह ने निर्देश दिए कि जो भी निर्माण कार्य किए जा रहे हैं उन कार्यों में गति लाकर उन्हें समय सीमा में पूर्ण करें। उन्होंने कहा कि निर्माण एजेंसी कार्य में लापरवाही न बरते और कार्य को पूर्ण करें।

कलेक्टर श्री सिंह ने सभी मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को निर्देश दिए कि नगर की स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाए। निकाय अंतर्गत प्रचलित निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष तौर पर ध्यान दिया जाए। उन्होंने “जल गंगा संवर्धन अभियान” अंतर्गत निकाय के सभी तालाबों, जलाशयों, घाटों-बावड़ियों को एवं जल स्रोतों को विशेष सफाई कर सौंदर्यीकरण करने का कार्य किया जाएंl बैठक में प्रचलित सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट की प्रगति की समीक्षा भी की गई।

Back to top button