राजनीति

आदिवासी वित्त निगम की अध्यक्ष निर्मला बारेला का हुआ आगमन

Share

बागली। आदिवासी वित्त निगम की अध्यक्ष निर्मला बारेला एवं सुनील बारेला अपने जन्मदिवस के उपलक्ष्य में सीतावन में स्थित प्रसिद्ध श्री ओखलेश्वर हनुमानजी के पूजन-अर्चन हेतु लगभग 1 हजार लोगों व अनेक वाहनों के काफिले के साथ पहुंचे।
किशनगढ़ फाटे पर प्रेस क्लब अध्यक्ष हीरालाल गोस्वामी, बागली नगर परिषद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि विपिन शिवहरे, राजा खान, मोहित व्यास, दिग्विजयसिंह चांदावत, राजेन्द्र पांचोरिया, गणेश पांचोरिया, कुलदीप गुर्जर, सोहेल शेख, नावेद मंसूरी, विकास गुनाया, अभिषेक कहार, विकास मालवीय, राजेन्द्र पाटीदार, संजय चौहान आदि ने स्वागत कर मुलाकात की। जन्मदिवस की शुभकामना के साथ भगवान जटाशंकर का स्मृति चिन्ह प्रेषित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button