देवास

प्रेस क्लब ने मनाई अंबेडकरजी की 132वीं जयंती

Share

देवास। संविधान सभा की प्रारूप समिति के अध्यक्ष, देश के पहले कानून मंत्री रहे भीमराव आंबेडकर को आज भारत सहित पूरा विश्व जानता है। 14 अप्रैल को उनकी 132वीं जयंती मनाई गई।

प्रेस क्लब देवास के सदस्यों व पत्रकार साथियों ने उज्जैन चौराहा पर बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। क्लब अध्यक्ष अतुल बागलीकर ने कहा, कि हमें बाबा साहब के बताए गए पद चिन्हों पर चलकर देश को और आगे ले जाना है। इस अवसर पर प्रेस क्लब सचिव चेतन राठौड़, सह सचिव शैलेंद्र अडावदिया, खूबचंद मनवानी, वरिष्ठ पत्रकार राजेश मालवीय, नितिन गुप्ता, सौरभ सचान, रघुनंदन समाधिया, ओमप्रकाश सेन सहित अन्य पत्रकार साथी उपस्थित थे। उक्त जानकारी सचिव चेतन राठौड़ ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button