शिक्षा

शिक्षक गुप्ता की सेवानिवृत्ति पर सम्मान पत्र देकर आयोजित किया विदाई समारोह

Share

बरोठा (अमर चौधरी)। शासकीय माध्यमिक विद्यालय बरोठा में पदस्थ उच्च श्रेणी शिक्षक सुरेश कुमार गुप्ता की अधिवार्षिकी आयु पूर्ण होने पर शिक्षा विभाग में 41 वर्षों की सेवा देने पर शाला के समस्त शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राओं के द्वारा कार्यक्रम आयोजित कर धूमधाम से विदाई समारोह कार्यक्रम रखा गया।

उनको पुष्पमाला पहनाकर शाल-श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर विकासखंड स्त्रोत समन्वयक किशोर वर्मा, जनशिक्षक करणसिंह चौधरी, शाला के वरिष्ठ शिक्षक रमेशचंद्र जायसवाल, दिनेशचंद्र मीणा, संजय मालवीय, दिलीपसिंह ठाकुर, ऋतु मेहता, समस्त छात्र-छात्राएं, संपूर्ण गुप्ता परिवार एवं नगर के वरिष्ठजन बड़ी संख्या में उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक राजेश स्वर्णकार ने किया।

Back to top button