राज्य

बगैर अनुमति नलकूप खनन पर एफआईआर दर्ज

Share

रतलाम। जिले में अवैध रूप से बगैर अनुमति बोरवेल खनन पर प्रतिबंध लगाया गया है। इस संबंध में कलेक्टर राजेश बाथम द्वारा आदेश भी जारी किया गया है।

आदेश के पालन में जिले के जावरा क्षेत्र में अवैध रूप से बोरवेल खनन पर तीन व्यक्तियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की गई है तथा दो मशीन भी जब्त की गई है। बताया गया है कि 2 अप्रैल को जावरा के ग्राम ललियाना में अवैध रूप से बगैर अनुमति बोरवेल मशीन से खनन किया जा रहा था। सूचना मिलने पर कार्रवाई की जाकर एक बोरवेल मशीन तथा एक सपोर्टर मशीन जब्त की गई। साथ ही ग्राम अयाना के दो व्यक्तियों तथा ग्राम ललियाना के एक व्यक्ति के विरुद्ध पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज करवाई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button