राजनीति
हिंदू मुस्लिम एकता की मिसाल- सोनकच्छ में राऊफ कुरैशी ने हनुमान मंदिर के लिए दान की जमीन

टोंकखुर्द (नन्नू पटेल)। हिंदू मुस्लिम एकता की मिसाल सोनकच्छ विधानसभा के ग्राम गिरलाखेड़ी में देखने को मिली। ग्राम गिरलाखेड़ी के हनुमान मंदिर में यज्ञ चल रहा है। उक्त कार्यक्रम में सोनकच्छ विधायक और पूर्व मंत्री सज्जनसिंह वर्मा व टोंकखुर्द के मुस्लिम राउफ कुरैशी द्वारा दान की गई भूमि पर टीन शेड निर्माण के लिए संत राजेश गुरुजी सेमली के कर कमलों से भूमि पूजन का कार्य संपन्न हुआ। जिले के सोनकच्छ में सज्जनसिंह वर्मा के नेतृत्व में हनुमान मंदिर के लिए एक मुस्लिम ने अपनी जमीन दान देकर गंगा जमुनी तहजीब को जिंदा रखा है। जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी, ग्रामीण अध्यक्ष अशोक पटेल, जिरवाय जनपद अध्यक्ष पोपसिंह, ब्लॉक अध्यक्ष गोपाल व्यास, सरपंच राजेंद्रसिंह देवगुराड़िया सहित स्थानीय साथी मौजूद रहे।




