नगर निगम

Dewas नगर निगम की रिकॉर्ड वसूली, एक साल में 7 करोड़ 60 लाख की बढ़ोतरी

Share

 

देवास। नगर निगम ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में 56 करोड़ 12 लाख रुपये की राजस्व वसूली कर नया रिकॉर्ड बनाया है। यह राशि पिछले वित्तीय वर्ष 2024-25 की तुलना में करीब 7 करोड़ 60 लाख रुपये अधिक है।

निगम आयुक्त दलीप कुमार के निर्देशन में चलाए गए विशेष वसूली अभियान के तहत राजस्व विभाग ने बकायादारों पर सख्ती बरती। उपायुक्त वित्त एवं राजस्व दीपक पटेल, देवबाला पिपलोनिया, जाकिर जाफरी और आरती खेडेकर सहित अन्य अधिकारियों की देखरेख में यह अभियान संचालित किया गया। राजस्व अधिकारी अनुभूति श्रीवास्तव एवं टीम ने वार्ड स्तर तक अभियान को क्रियान्वित किया।

बड़े बकायादारों पर सख्ती-
राजस्व विभाग ने ऐसे करदाताओं को चिन्हित किया, जिन्होंने लंबे समय से बकाया जमा नहीं किया था। इन पर कुर्की और तालाबंदी की कार्रवाई की गई। कई मामलों में कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू होते ही संबंधितों ने बकाया राशि जमा कर दी।

टीम बनाकर चलाया अभियान-
वसूली अभियान के लिए जोनवार टीमों का गठन किया गया। राजस्व उपनिरीक्षक एवं वार्ड स्तर के कर्मचारियों को जिम्मेदारी सौंपते हुए अभियान को तेज किया गया, जिससे वसूली में उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की गई।

गत वर्ष से 7.60 लाख अधिक राजस्व वसूला-
वित्तीय वर्ष 2024-25 में डिमाण्ड के अनुरूप 48 करोड़ 52 लाख की वसूली हुई थी। वित्तीय वर्ष 2025-26 की डिमाण्ड के अनुरूप लक्ष्य से अधिक वसूली के संकल्प में 31 मार्च 2026 की रात 8 बजे तक 56 करोड़ 12 लाख की राजस्व वसुली की गई।

जन प्रतिनिधियों व अधिकारियों ने दी बधाई-
इस उपलब्धि पर महापौर गीता दुर्गेश अग्रवाल, सभापति रवि जैन सहित जनप्रतिनिधियों एवं निगम अधिकारियों ने राजस्व विभाग की टीम को बधाई दी। अधिकारियों का कहना है कि आगे भी अभियान जारी रखते हुए राजस्व संग्रह बढ़ाने के प्रयास किए जाएंगे।

Back to top button