क्राइम

चंदन का पेड़ काट रहे थे बदमाश, प्लाट मालिक ने हिम्मत दिखाते हुए एक बदमाश को पकड़ा

Share

– पुलिस ने चंदन चोरों के विरूद्ध की कार्रवाई

देवास। थाना बरोठा पर रविवार को ग्राम कैलोद निवासी आवेदक विनोद पिता रणछोड़ चौधरी के प्लाट से चंदन का पेड़ काटने वालों पर प्रकरण दर्ज किया गया।

विनोद का कैलौद से देवास रोड पर खाली प्लाट पर काफी पुराना चंदन का पेड़ लगा हुआ था। आज सुबह करीब 5 बजे प्लाट पर आहट की आवाज सुनकर विनोद चौधरी प्लाट पर गया तो देखा की 3 व्यक्ति चंदन का पेड़ काट रहे थे, जिन्हें पकड़ना चाहा तो विनोद से झूमाझटकी कर भिड़ गए।

एक आरोपित शाहरुख पिता तस्लीम खान निवासी ग्राम खड़ीहाट थाना जाबर जिला सीहोर को पकड़ लिया। शाहरुख भी पकड़ से छूटने के लिए विनोद से भिड़ कर भागने का प्रयास कर रहा था। आवाज सुन आसपास लोग आये और उनकी सहायता से शाहरुख को पकड़ लिया गया।

भागने वाले आरोपितों के नाम गुल्लू पिता छोटे खां निवासी ग्राम खोयरा थाना जावर जिला सीहोर व भैय्यालाल पिता दयाराम निवासी ग्राम खोयरा थाना जावर जिला सीहोर थे। आवेदक विनोद द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके ग्राम कैलोद पहुंचकर आरोपियों द्वारा अन्य स्थान पर से काटे गये चंदन की लकड़ी के टुकड़े व आरोपित शाहरुख को थाने लाया गया।

पेड़ काटने की आरी एवं उपयोग में लाई गई मोटर सायकल घटना स्थल पर पाये गये है। आरोपित शाहरुख, गुल्लू तथा भैय्यालाल के विरूद्ध पुलिस बरोठा द्वारा प्रकरण दर्ज किया जाकर फरार आरोपितों की तलाश में टीमें रवाना की जा रही है। सभी आरोपित सीहोर जिले के है। शाहरुख से पूछताछ जारी है। संबंधित थाना जाबर से अपराधिक रिकार्ड की जानकारी ली जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button