IPL 2026: हैदराबाद का धमाका, कोलकाता को 65 रन से रौंदकर जीती सीजन की पहली जीत

स्पोर्ट्स डेस्क: Indian Premier League 2026 में खेले गए हाई-वोल्टेज मुकाबले में Sunrisers Hyderabad ने ऑलराउंड प्रदर्शन का दम दिखाते हुए Kolkata Knight Riders को 65 रन से करारी शिकस्त दी। इस जीत के साथ हैदराबाद ने सीजन में जीत का खाता खोल दिया और विरोधियों को कड़ा संदेश भी दे दिया।
पावरप्ले में ही मैच का रुख तय-
पहले बल्लेबाजी का मौका मिलते ही हैदराबाद के ओपनर्स ने गेंदबाजों पर हमला बोल दिया। Travis Head और Abhishek Sharma ने शुरुआत से ही आक्रामक तेवर अपनाते हुए सिर्फ 34 गेंदों में 82 रन जोड़ डाले।
हेड – 46 रन (तेजतर्रार पारी)
अभिषेक – 48 रन (धमाकेदार अंदाज)। दोनों भले ही अर्धशतक से चूक गए, लेकिन उन्होंने KKR को शुरुआती झटका दे दिया था।
क्लासेन का क्लास, पारी को दी धार-
ओपनिंग के बाद Heinrich Klaasen ने मोर्चा संभाला और 52 रन की जिम्मेदार पारी खेली। उन्होंने परिस्थिति के अनुसार खेलते हुए रनगति को गिरने नहीं दिया और टीम को मजबूत स्कोर की ओर बढ़ाया।
आखिरी ओवरों में रन बरसे-
Nitish Kumar Reddy ने 39 रन की तेज पारी खेलकर स्कोर को 226/8 तक पहुंचा दिया। KKR के लिए Blessing Muzarabani ने 4 विकेट लेकर संघर्ष जरूर दिखाया, लेकिन बाकी गेंदबाज रन रोकने में नाकाम रहे।
दबाव में टूटी कोलकाता की बल्लेबाजी-
227 रन के विशाल लक्ष्य के सामने KKR की शुरुआत ही लड़खड़ा गई। लगातार विकेट गिरते रहे और रन रेट का दबाव बढ़ता गया। Angkrish Raghuvanshi ने 52 रन की जुझारू पारी खेलकर उम्मीद जगाई, लेकिन दूसरे छोर से सहयोग नहीं मिला। पूरी टीम 16 ओवर में 161 रन पर सिमट गई।
गेंदबाजों के अनुशासन से जीत हुई आसान-
हैदराबाद के गेंदबाजों ने सधी हुई लाइन-लेंथ के साथ मैच पर पकड़ बनाए रखी।
Jaydev Unadkat – 3 विकेट
नितीश रेड्डी – 2 विकेट
Eshan Malinga – 2 विकेट ने गेंदबाजी में निरंतर दबाव बनाकर KKR को कभी उबरने का मौका नहीं दिया गया।
हर विभाग में SRH का दबदबा
यह मुकाबला पूरी तरह हैदराबाद के नाम रहा। पावरप्ले में आक्रामक शुरुआत, मिडिल ओवर्स में स्थिरता, डेथ ओवर्स में तेज रन और गेंदबाजी में लगातार नियंत्रण। इस प्रदर्शन ने साफ कर दिया कि SRH इस सीजन में बड़ी चुनौती बनने वाली है।





