क्राइम

ऑपरेशन हवालात: बरोठा पुलिस ने 7 माह से एवं तीन साल से फरार आरोपियों को किया गिरफ्तार

Share

 

सिरोल्या (अमर चौधरी)। देवास जिले की बरोठा पुलिस ने “ऑपरेशन हवालात” के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

एक आरोपी धोखाधड़ी के मामले में 7 महीने से फरार था, जबकि दूसरा 3 साल से स्थायी वारंटी के रूप में पुलिस से बचता फिर रहा था।

थाना बरोठा पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले में लम्बे समय से फरार चल रहे समीर शाह को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। आरोपी 7 महीने से पुलिस को चकमा दे रहा था, जिसे तराना (उज्जैन) से पुलिस ने धरदबोचा।

पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद के निर्देशन में चल रहे “ऑपरेशन हवालात” के तहत विशेष टीम ने मुखबिर सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर यह कार्रवाई की है। दूसरा मामला भी आरोपी को हिरासत में लेने का है। 3 साल से फरार स्थाई वारंटी इब्राहिम शाह को गिरफ्तार कर लिया गया है। मारपीट के मामले में फरार चल रहा आरोपी पुलिस से लगातार बच रहा था, जिसे पुख्ता सूचना, मुखबिर तंत्र और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर दबोचा गया है।

Back to top button