खेत-खलियान

भारतीय किसान संघ का 6 अप्रैल को तहसील स्तर पर धरना-प्रदर्शन

Share

देवास। भारतीय किसान संघ के नेतृत्व में देवास जिले की समस्त तहसीलों में 6 अप्रैल को सुबह 10 बजे से किसानों द्वारा अपनी-अपनी तहसीलों पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। यह प्रदर्शन किसानों से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर किया जा रहा है।

भारतीय किसान संघ के जिला मंत्री शेखर पटेल का
कहना है कि गेहूं खरीदी की तिथि लगातार आगे बढ़ाई जा रही है, जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। यदि खरीदी की तिथि बढ़ाई गई है, तो किसानों द्वारा बैंकों से लिए गए 0% ब्याज ऋण की अदायगी की समय-सीमा भी बढ़ाई जानी चाहिए, ताकि किसान गेहूं विक्रय के बाद ही ऋण चुका सकें।
पराली जलाने के मामलों में किसानों पर दर्ज की गई एफआईआर को वापस लिया जाए। इन समस्याओं के कारण किसानों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, इसलिए शासन-प्रशासन को शीघ्र समाधान करना चाहिए।

उन्होंने जिले के सभी किसानों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर अपने अधिकारों की आवाज बुलंद करने का आह्वान किया है।

Back to top button