देवास
फूलसिंह राजपूत का निधन

बेहरी। राजपूत समाज के वरिष्ठ फूलसिंह राजपूत का 76 वर्ष की उम्र में अल्प बीमारी के बाद निधन हो गया। वे चंदरसिंह व छतरसिंह राजपूत के पिताजी थे। उमरावसिंह के छोटे भाई, शोभालसिंह, हुकुमसिंह, अर्जुनसिंह के अंकल एवं लकी, दीपक के दादाजी थे। उनका अंतिम संस्कार गुराडियाकला मुक्तिधाम पर किया गया। अंतिम यात्रा में राजपूत समाज के अलावा आसपास के कई ग्रामीण एवं परिचित शामिल हुए। गुराडियाकला मुक्तिधाम पर स्वर्गीय फूलसिंह राजपूत को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।




