राजनीति

श्वेता प्रवेश अग्रवाल का अपना है विजन,
इंदौर की तर्ज पर होगा देवास का विकास

महापौर पद की दौड़ में कांग्रेस में प्रमुखता से है नाम

देवास। शहर विकास में महापौर की भूमिका काफी महत्वपूर्ण होती है। नगर निगम चुनाव में कई उम्मीदवार महापौर पद के लिए दावेदारी कर रहे हैं। कांग्रेस आलाकमान इस बार देवास नगर निगम चुनाव में निर्विवाद व निष्पक्ष छवि वाले उम्मीदवार को टिकट देगा। आने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस हर हाल में नगर निगम चुनाव में अपना प्रदर्शन बेहतर करना चाहती है। कांग्रेस में दो दर्जन से अधिक उम्मीदवारों ने अपने आवेदन दिए हैं। कांग्रेस में जो नाम प्रमुखता से लिया जा रहा है, वह है श्वेता प्रवेश अग्रवाल का। महापौर पद के लिए जनमत को ध्यान में रखते हुए श्वेता अग्रवाल के नाम पर मुहर लग सकती है।

शहर में नगर निगम चुनाव के चलते राजनीतिक चर्चा का दौर तेज हो गया है। आम जनता भी दावेदारों के सामाजिक व राजनीतिक कार्यों का विश्लेषण करने में जुटी है। कौन शहर विकास में अपनी सशक्त भूमिका निभा सकेगा, इस पर चर्चा गली-मोहल्लों से लेकर राजनीति के जानकारों में हो रही है। जनता चाहती है कि देवास का विकास इंदौर की तर्ज पर हो। महापौर का टिकट उसे मिले जिसका विजन क्लीयर हो। कांग्रेस में महापौर पद की सशक्त उम्मीदवार श्वेता प्रवेश अग्रवाल का नाम सामाजिक क्षेत्रों में अपने किए गए कार्यों से अधिक जाना जाता है। पिछले पांच-छह वर्षों से श्वेता अग्रवाल अपने पति प्रवेश अग्रवाल के साथ कंधे से कंधा मिलाकर देवासवासियों की सेवा में सक्रिय हैं। प्रवेश अग्रवाल उद्योगपति हैं और शहर विकास के लिए अपना एक अलग विजन रखते हैं। विकास के साथ ही महिलाओं और युवाओं को रोजगार देने के लिए योजना पर श्वेता व प्रवेश कार्य कर रहे हैं। प्रवेश अग्रवाल नर्मदे युवा सेना का संचालन करते हैं। इस संगठन में देवास शहर में ही 5 हजार से अधिक कार्यकर्ताओं की फौज है। नर्मदे युवा सेना की महिला विंग में 1500 से अधिक कार्यकर्ता हैं। जो महिला सशक्तिकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। श्वेता प्रवेश अग्रवाल देवास शहर के युवाओं को रोजगार मुहैया करवाने के लिए अब तक कई रोजगार मेले का आयोजन कर चुके हैं। बड़ी संख्या में युवा रोजगार प्राप्त कर अपने परिवार का संचालन कर रहे हैं।

सामाजिक दायित्व-
श्वेता प्रवेश अग्रवाल पिछले चार वर्षों से शहर में नि:शुल्क मोतियाबिंद जांच शिविर का आयोजन करते आ रहे हैं। इन शिविरों में जांच के दौरान मोतियाबिंद की शिकायत मिलने पर मरीज का इंदौर के विजयनगर में स्थित शंकरा आई हास्पिटल में ऑपरेशन भी निशुल्क किया जाता है। कई मरीज ऐसे भी होते हैं, जो शिविर में जांच के लिए नहीं आ पाते, उनके लिए भी प्रवेश नि:शुल्क उपचार की व्यवस्था करवा रहे हैं।

गोमाता की सेवा में अग्रणी-
नर्मदे युवा सेना प्रवेश अग्रवाल के नेतृत्व में गोमाता की सेवा में भी अग्रणी है। सेना के कार्यकर्ता गायों की सेवा में तत्पर रहते हैं। कई बार खुले में विचरण करने वाली गायें दुर्घटना की शिकार हो जाती है। गायों को दुर्घटना से बचाने के लिए सेना के कार्यकर्ताओं ने अब तक हजारों गायों के सिंगों पर रेडियम लगाने का कार्य किया है। न केवल देवास बल्कि पूरे प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में कार्यकर्ता इस सेवा कार्य में तल्लीनता से जुटे रहते हैं। दुर्घटना में घायल गायों के उपचार की व्यवस्था भी कार्यकर्ता करते हैं।

धर्म के प्रति गहरा लगाव-
श्वेता प्रवेश अग्रवाल का धर्म के प्रति गहरा लगाव है। यही कारण है कि उनके द्वारा समय-समय पर भजन संध्या के आयोजन करवाए जा रहे हैं। भजनों को सुनने के लिए बड़ी संख्या में धर्मप्रेमी जनता उमड़ती है। शिवरात्रि पर देवास से बिलावली में शिव मंदिर जाने के लिए नि:शुल्क वाहन सुविधा भी उपलब्ध कराई जाती है। वाहन सुविधा का लाभ बड़ी संख्या में श्रद्धालु लेते हैं।

कोरोना काल में घर-घर पहुंचाया राशन
कोराना काल में जब लॉकडाउन लगा हुआ था, उस समय काम-धंधे बंद थे। ऐसे समय में जरूरत के वक्त प्रवेश अग्रवाल ने अपनी नर्मदे युवा सेना के माध्यम से लोगों के घर-घर जाकर राशन पहुंचाया। जिन्हें दवाई की आवश्यकता थी, उन्हें दवाई उपलब्ध करवाई। गरीब बस्तियों एवं वृद्धाश्रम में भाप मशीनें प्रदान की। लोगों को मास्क वितरित किए। जगह-जगह कोरोना से बचाव के लिए होर्डिंग लगाए। मरीजों की सेवा का कार्य तब से लेकर अब तक जारी है।

पर्यावरण संरक्षण में भूमिका-
पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी नर्मदे युवा सेना के कार्यकर्ता अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। अपने पौधारोपण अभियान के अंतर्गत शंकरगढ़ की पहाड़ी पर बड़ी संख्या में पौधारोपण किया गया। बारिश के मौसम में व्यापक पैमाने पर पौधारोपण की प्लानिंग की गई है।

टिकट के लिए ये आधार हो सकते हैं महत्वपूर्ण-

  • निर्विवाद, निष्पक्ष एवं हिंदुत्व नेता की छवि।
  • पिछले पांच-छह सालों से शहर में सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों में सक्रिय।
  • लोगों से राजनीतिक नहीं, व्यक्तिगत संबंध।
  • मिलनसारिता के साथ लीडरशिप के गुण।
  • इंदौर की तर्ज पर देवास के विकास का विजन।
  • उद्योगपति होने से देवास में तेजी से उद्योगों के विकास में हो सकते हैं सहभागी।
  • देवास की जनता बदलाव चाहती है।
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button