उज्जैन
सामान्य सीट पर सिर्फ सामान्य वर्ग के व्यक्ति को ही मिले टिकट

उज्जैन। आगामी जिला पंचायत नगर निकाय व ग्राम पंचायत चुनावो में सामान्य सीट पर सिर्फ सामान्य वर्ग के व्यक्ति को ही टिकट दिया जाए। इस आशय का ज्ञापन संयुक्त ब्राह्मण सामाजिक कल्याण समिति उज्जैन एवं श्री राजपूत करणी सेना द्वारा भाजपा व कॉंग्रेस के कार्यालय पर दिया । यह जानकारी देते हुए पंडित अजय रावत ने बताया कि सामान्य वर्ग के अधिकारों के लिए सामान्य सीट पर सिर्फ सामान्य वर्ग के व्यक्ति को ही टिकट दिया जाए। अगर ऐसा नही होता है तो आने वाले चुनाव में विरोध होगा ।




