खेत-खलियान

ग्राम पटाड़ी में भाकिसं की बैठक, सिंहस्थ 2028 से पहले कार्यालय निर्माण पर जोर

Share

 

– ग्राम स्तर पर किसान मुद्दों पर मंथन से ही निकलेगा समाधान: रामप्रसाद सूर्या

देवास। भारतीय किसान संघ बरोठा तहसील की बैठक प्रांत महामंत्री रमेश दांगी, प्रांत सदस्य रामप्रसाद सूर्या के सानिध्य में ग्राम पटाड़ी में संपन्न हुई।

महामंत्री रमेश दांगी ने संबोधित करते हुए कहा कि किसान संघ किसानों के हित में 44 वर्षों से काम कर रहा है, लेकिन अब किसान की बारी आई है कि भगवान बलरामजी कृपा से किसानों का भव्य कार्यालय इंदौर में बन रहा है, जिसमें अपना समर्पण यथाशक्ति देना है। अपनी तहसील, जिला का कोई भी कार्यकर्ता न छूटे। 2028 में सिंहस्थ महाकुंभ आने वाला है, देशभर से किसान यहां आने वाले हैं। इससे पहले हमारा कार्यालय बनकर तैयार हो ऐसी कार्यकर्ताओं से अपेक्षा है। संघे शक्ति कलयुगे शक्ति के आगे सब नत्मस्तक होते हैं।

प्रांत सदस्य रामप्रसाद सूर्या ने कहा कि जब तक गांव में बैठकर किसानों के विषय में चर्चा करेंगे तभी किसानों की सभी समस्याओं का हल निकलेगा।

इस अवसर पर कार्यकर्ताओं द्वारा कार्यालय हेतु सहयोग राशि प्रदान की गई। प्रांत प्रचार प्रमुख गोवर्धन पाटीदार, संभाग अध्यक्ष दशरथ पंड्या, संभागीय सहमंत्री बहादुरसिंह राजपूत, जिला अध्यक्ष हुकम पटेल, जिला मंत्री शेखर पटेल, माखन नाहर, राकेश जाट, तहसील अध्यक्ष ईश्वर पटेल, तहसील मंत्री ब्रजेश नागर, जगदीश मीणा, सुभाष चौधरी एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Back to top button