धर्म-अध्यात्म

महान संत कबीर जयंती पर विचार संगोष्ठी 11 जून को

Share

 

 

देवास। संत शिरोमणि कबीरदास महाराज की 626वीं वर्षगांठ के शुभ अवसर पर सिविल लाइन रोड स्थित प्राइम हॉस्पिटल एण्ड रिसर्च सेंटर पर विचार संगोष्ठी आयोजित की गई है।
संगोष्ठी का आयोजन 11 जून को दोपहर 3.30 बजे से होगा।

इसमें देवास के चिंतक और विचारक कबीरदास जी की जीवनी व लेखन शैली पर अपने आख्यान देंगे। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. पवन चिल्लौरिया, डॉ. बालाराम परमार (हसमुख), प्रोफेसर एसएम त्रिवेदी, सेवानिवृत्त न्यायाधीश आरपी सोलंकी, प्रो. भागीरथ सिंह मालवीय, एसएल परमार, मांगीलाल कजोडिया, सत्यवान पाटिल रामप्रसाद गुलावटिया, नंदकिशोर पोरवाल, एफ.बी. मानेकर, आत्माराम परिहार, मदनलाल जेठवा, कैलाश सिंह राजपूत आदि अपना वक्तव्य देंगे।

विचार संगोष्ठी को सफल बनाने का आग्रह सुरेशचंद्र सूर्योदय, राजेन्द्र राठौड, कुसूम वागडे, डॉ. मुन्ना सरकार, घनश्याम जोशी, डॉ. जुगलकिशोर राठौड, ओमप्रकाश वागडे, नरेन्द्र जोशी, अशोक गुनकर, प्रदीप खोचे, अजीमुद्दीन अजीम, इस्माईल नजर, विक्रमसिंह मालवीय, भारत सिंह, रामसिंह राजपूत आदि ने किया है। जानकारी डॉ. पवन चिल्लोरिया ने दी।

Back to top button