मप्र कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष भार्गव ने किया सेवादल के डिजिटल हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ

देवास। सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष अविनाश भार्गव ने देवास जिला सेवादल के जिला अध्यक्ष ज्ञानसिंह दरबार के नेतृत्व में देवास जिले में चलाये जा रहे सेवा दल के डिजिटल सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया।
सेवा दल के द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। इस अवसर पर अध्यक्ष श्री भार्गव ने कहा कि हम अधिक से अधिक युवाओं एवं लोगों को सेवा दल से जोड़े एवं सेवा दल में अधिक से अधिक युवाओं को सदस्यता अभियान में शामिल करें। सेवा दल कांग्रेस का अनुशासित संगठन है, जिसका काम लोगों की सेवा करना है। हमें इस अभियान को जन-जन तक पहुंचना है तभी हम सेवा दल को मजबूत बना सकेंगे।
कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष मनोज राजानी, पूर्व महापौर जयसिंह ठाकुर, शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रयास गौतम, प्रदीप चौधरी, सुधीर शर्मा विश्वजीतसिंह चौहान, रोशन रायकवार, पोपसिंह परिहार, प्रतीक शास्त्री, राहुल पवार, संतोष मोदी, राम चौहान, जाकिर उल्ला, जितेंद्र सिंह गौड़, महेश राजपूत, भेरूसिंह, डॉ. रितेश शर्मा, अखिलेश मल्होत्रा, पंकज वर्मा, लुकमान अली, विकास पटेल, मनीष मंगलेशरी, जयप्रकाश मालवीय, भेरूलाल शर्मा, प्रेमनारायण पटेल, गोविंद मलतारे, लुकमान अली, डॉ गजेंद्र तोमर, बाबूलाल भाट, अजयसिंह राजोदा, रूपसिंह चौरसिया, हरिराम पटेल आदि ने शामिल थे। कार्यक्रम का संचालन शहर अध्यक्ष राधाकिशन सोलंकी ने किया। आभार यंग ब्रिगेड शहर अध्यक्ष गुलाबसिंह ठाकुर ने माना।




