क्राइम

भोपाल बायपास पर पलटी यात्री बस, स्टेयरिंग लॉक होते ही मचा हड़कंप; चालक समेत 3 घायल

Share

देवास। देवास से बड़वाह जा रही जैन ट्रेवल्स की यात्री बस रविवार सुबह भोपाल बायपास पर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। बस का स्टेयरिंग लॉक होते ही हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई और बस सड़क से उतरकर बीच डिवाइडर क्षेत्र में पलट गई। यह भी पढ़ें: बस-कंटेनर भिड़ंत में चालक की मौत, दो दर्जन यात्री घायल

हादसे में चालक, कंडक्टर और क्लीनर मामूली घायल हुए हैं, जबकि बस में सवार 25 से अधिक यात्रियों की जान बाल-बाल बच गई। घटना के बाद कुछ देर तक यातायात भी प्रभावित रहा।

जानकारी के अनुसार जैन ट्रेवल्स की बस देवास से हाटपिपलिया, बागली और उदयनगर होते हुए बड़वाह जा रही थी। जैसे ही बस भोपाल बायपास स्थित सेंट्रल इंडिया स्कूल के सामने पहुंची, तभी अचानक बस का स्टेयरिंग लॉक हो गया। चालक ने बस को संभालने का प्रयास किया, लेकिन नियंत्रण बिगड़ने से बस हाईवे की दोनों पट्टियों के बीच उतरकर पलट गई। इसे भी पढ़ें: इंदौर-बैतूल हाईवे पर ट्रेलर-बस टक्कर में 3 की मौत

हादसे के समय बस में करीब 25 से अधिक यात्री सवार थे। राहत की बात यह रही कि किसी यात्री को गंभीर चोट नहीं आई। दुर्घटना के बाद कई यात्री घबराकर बस से बाहर निकले और बाद में अन्य वाहनों से अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गए। घायलों को डायल 112 वाहन की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। संबंधित खबर: राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण हादसा: बसों की भिड़ंत में चालक की मौत, कई घायल

बताया जा रहा है कि यही बस कुछ दिनों पहले भी भोपाल रोड पर दुर्घटनाग्रस्त हुई थी। यातायात पुलिस को बस में तकनीकी खराबी की आशंका है। पुलिस ने बस को जब्त कर जांच शुरू कर दी है। वहीं क्रेन की सहायता से बस को हटाकर यातायात दोबारा सुचारू करवाया गया।

Back to top button