माहेश्वरी समाज सोनकच्छ की नवीन कार्यकारिणी गठित, दरक अध्यक्ष व नागोरी सचिव बने

सोनकच्छ। माहेश्वरी समाज सोनकच्छ की बैठक स्थानीय माहेश्वरी भवन में सम्पन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मति से नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया।
समाज के पूर्व जिला अध्यक्ष सत्यनारायण लाठी के मुख्य आतिथ्य, समाज अध्यक्ष एवं अखिल भारतीय माहेश्वरी महासभा कार्यकारी मंडल सदस्य नरेंद्र छापरवाल की अध्यक्षता में नए पदाधिकारियों का निर्विरोध चयन किया गया।
नवगठित कार्यकारिणी में अनिल दरक को अध्यक्ष एवं अनिल नागौरी को सचिव तथा दुर्गेश जाजू को निर्माण समिति का अध्यक्ष सर्वानुमति से चुना गया। साथ ही जिला प्रतिनिधि हेतु राजेन्द्र कुमार जाजू , शिवनारायण जाजू, नरेंद्र छापरवाल, घनश्याम माहेश्वरी, गगन लाठी को भी सर्वानुमति से चुना गया। अध्यक्ष श्री दरक द्वारा नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की गई।संरक्षक सत्यनारायण लाठी, परामर्शदाता रणछोड़लाल जाजू, कैलाशचंद्र बजाज, श्याम सुन्दर भूतड़ा, सुरेश मून्दड़ा, मनोहरलाल राठी, नरेन्द्र छापरवाल, राधेश्याम बजाज।

वरिष्ठ उपाध्यक्ष गोपाल कृष्ण बजाज , कनिष्ठ उपाध्यक्ष द्वारका दास चांडक। सचिव अनिल कुमार नागोरी। सह सचिव अरविन्द छपरवाल, आशीष राठी, कोषाध्यक्ष पवन झंवर। सांस्कृतिक सचिव अंकित जाजू, प्रचार मंत्री बृज किशोर जाजू, सह प्रचार मंत्री धनश्याम राठी।
निर्माण समिति अध्यक्ष दुर्गेश जाजू, निर्माण समिति सचिव रूपकिशोर चांडक। भोजन समिति महेश मून्दड़ा, विष्णुकांत बजाज, वैभव लाठी। कार्यसमिति सदस्य जयप्रकाश चांडक, बसन्त दरक, इन्दरमल राठी, अमित बजाज, विजय छापरवाल, निलेश नागोरी, संतोष माहेश्वरी।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष अनिल दरक ने कहा कि नई कार्यकारिणी समाज में एकता, शिक्षा और सेवा के कार्यों को नई दिशा देगी। धार्मिक-सांस्कृतिक आयोजनों के साथ-साथ युवा एवं महिला सशक्तिकरण पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। समाज के सभी सदस्यों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी एवं पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।




