खेत-खलियान

कृषि विभाग के जिलास्तरीय निरीक्षण दल ने खातेगांव तहसील के गांवों में देखी सोयाबीन की फसल

Share

 

सोयाबीन की फसल को इल्ली के प्रकोप से बचाव के संबंध में दी आवश्यक सलाह

देवास। कृषि विभाग के जिला स्तरीय निरीक्षण दल ने खातेगांव विकासखण्ड के ग्राम लवरास, सवासड़ी, बुराड़िया एवं दुलवा के खेतों में सोयाबीन फसल का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान मुख्यत: तम्बाकू की इल्ली और सफेद मक्खी का प्रकोप देखा गया। कृषि वैज्ञानिक डॉ. आरपी शर्मा ने तम्बाकू की इल्ली के प्रबंधन हेतु ब्रोफ्लानिलाइड 300 g/L SC (42 से 62 ग्राम प्रति हेक्टेयर) या नोबाल्युरोन + इन्डोक्साकार्ब 4.50 प्रतिशत SC (850 मिली प्रति हेक्टेयर) का उपयोग करने की सलाह दी है। इसके अतिरिक्त पीला मोजेक रोग वाहक सफेद मक्खी के प्रबंधन हेतु एसिटामिप्रिड 25 प्रतिशत + बायफेंथ्रिन 25 प्रतिशत WG –250 ग्राम/ हेक्टेयर या फ्लोनीकेमिड 50 प्रतिशत WG 200 ग्राम/हेक्टेयर उपयोग की सलाह दी।

निरीक्षण दल में प्रधान वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केन्द्र डॉ. शर्मा, सहायक संचालक कृषि विलास पाटिल, वरिष्ठ् कृषि विकास अधिकारी खातेगांव निरंजनसिंह गुर्जर एवं कृषि विस्तार अधिकारी बृजेश उपाध्याय शामिल थे।

किसानभाईयों से अनुरोध है कि सोयाबीन फसलों के नुकसान की शिकायत भारत सरकार के कृषि‍ रक्षक पोर्टल एवं फसल बीमा टोल फ्री नंबर 14447 पर 72 घंटे के अंदर दर्ज कराएं एवं क्राप इंश्योकरेन्सस ऐप के माध्य्म से भी क्षतिग्रस्त फसल की सूचना दे सकते हैं।

Related Articles

Back to top button