स्वास्थ्य

प्राइम हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर ने लगाया निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर

Share

– विश्व स्वास्थ्य दिवस और त्रिरत्न बुद्ध विहार में भगवान बुद्ध की मूर्ति स्थापना के उपलक्ष्य में हुआ आयोजन

देवास। शहर का प्राइम हास्पिटल सभी सुखी रहे और सभी स्वस्थ्य रहे इसी उद्देश्य को लेकर खरा उतर रहा है। अस्पताल प्रबंधन अपने स्वास्थ्य संबंधी दायित्वों के साथ-साथ सामाजिक दायित्वों का भी निर्वहन कर रहा है। समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण आयोजित कर रोगियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है।

dewas news

विश्व स्वास्थ्य दिवस पर उज्जैन रोड स्थित त्रिरत्न बुद्ध विहार में भगवान बुद्ध की मूर्ति स्थापना के उपलक्ष्य में प्राइम हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर देवास द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य परिक्षण शिविर लगाया। शिविर सुबह 11 बजे प्रारंभ हुआ, जो दोपहर तीन बजे तक चला। प्राइम हॉस्पिटल के आशीष चौहान ने बताया, कि निशुल्क स्वास्थ्य परिक्षण शिविर में प्राइम हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर देवास के संचालक कंसल्टिंग फिजिशियन हृदय एवं मधुमेह रोग विशेषज्ञ डॉ. पवनकुमार चिल्लौरिया ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें उचित स्वास्थ्य की सलाह प्रदान की। इस अवसर डॉ. महेंद्रसिंह राणा, अनीता जोगवाल, रितेश पांचाल विशेष रूप से उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button